गाजीपुर, नवम्बर 13 -- गाजीपुर। आगामी ग्रीष्म ऋतु की तैयारियों को देखते हुए 132 केवी उपकेंद्र अन्धऊ पर 33 केवी मेन बस बार के कंडक्टर रिप्लेसमेंट और सीटी जंक्शन बॉक्स बदलने का कार्य 15 से 17 नवम्बर तक किया जाएगा। इस दौरान रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 15 नवम्बर को पारा, हंसराजपुर और अन्धऊ उपकेंद्र के प्रथम ट्रांसफार्मर की, 16 नवम्बर को जखनियां (बिरनों) और तलवल फीडर की, जबकि 17 नवम्बर को महराजगंज, मरदह पम्प कैनाल, जखनियां तहसील, कोर्ट, जंगीपुर और अन्धऊ के द्वितीय ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि होगी। ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति को अस्थायी रूप से कम्पनसेट किया जाएगा। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन सुरेन्द्र कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हि...