प्रयागराज, अप्रैल 5 -- परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन दिन बाद शनिवार से शुरू हो सके। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार अंत:जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के आदेश दो अप्रैल से शुरू होने थे लेकिन तकनीकी अड़चन के कारण शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे थे। लॉगिन करने पर बार-बार एरर (त्रुटि) लिखकर आ रहा था। तीन दिन से अधिक प्रयास करने के बाद शनिवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो सके। शिक्षकों को 11 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करना है। उसके बाद शिक्षक आवेदन का प्रिंटआउट संबंधित जिले के बीएसए कार्यालय में 15 अप्रैल तक जमा करेंगे। आवेदक की पात्रता के सत्यापन के लिए बीएसए 16 से 20 अप्रैल तक संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को आवेदन पत्र उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.