सोनभद्र, मई 26 -- अनपरा,संवाददाता। जिला पंचायत ठेकेदार से विवाद में स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शिथिलता के चलते बीते तीन दिन से ठप एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर का कोयला परिवहन सोमवार सुबह से फिर शुरू हो गया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को सभी पक्षों की बैठक बुलाई। तीन दिन तक बिजलीघर की कोयला आपूर्ति जिला पंचायत के ठेका कर्मियों द्वारा बंद करने पर बेहद कड़ा रूख अख्तियार किया।कोल परिवहन रोकने पर संविदा कम्पनी को तत्काल नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के आदेश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिये गये। एमईआईएल प्रतिनिधि को कोयला परिवहन यथावत जारी रखने को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक,एसडीएम दुद्धी,नगर पंचायत के अधिकारी और बिजलीघर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक इससे पूर्व एमईआईएल प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.