प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। 33 हजार केवीए की मेन लाइन पर गुरुवार को पेड़ गिरने से गांव का 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इसकी वजह से ककरहा गांव के लोगों को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिली। गड़वारा उपकेंद्र से चिलबिला उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार केवीए की मेन लाइन पर गुरुवार भोर सूखा पेड़ गिर गया था। जिसमें पोल और तार बदले जाने पर विद्युत सप्लाई गुरुवार दोपहर बहाल कर दी गई। लेकिन लाइन पर पेड़ गिरने से ककरहा गांव का ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गया था। जो शुक्रवार तक नहीं बदला जा सका। जेई शिवचंद्र मौर्य ने बताया कि गोदाम से ट्रांसफॉर्मर आते ही लगा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.