मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया के एक होटल में आत्महत्या करने वाले पश्चिम बंगाल के पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा हुआ है। तीन दिनों बाद भी परिजन शव लेने के लिए नहीं पहुंचे हैं। नियम के अनुसार किसी भी शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का प्रबंधन है। मंगलवार को 72 घंटे से अधिक समय बीत चुके है। बुधवार को पुलिस शव का दाह संस्कार कर सकती है। बता दें कि तीन रोज पूर्व बैरिया के एक होटल में पिता-पुत्र का शव फंदे से लटक मिला था। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में पहचान हुई थी। मेडिकल ओपी पुलिस ने बताया शव के लिए कोई भी नहीं पहुंचा है। अहियापुर थाने का मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.