हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई। 25 से 50 हजार रुपये लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाला प्रिंसिपल तीन दिन बाद भी पुलिस और एसटीएफ की पकड़ से दूर है। उसको गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई पर कामयाबी नहीं मिली। मालूम हो कि सात मार्च को एसटीएफ की दो टीमों ने कछौना थानाक्षेत्र में छापेमारी की थी। इस दौरान श्री जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज कटियामऊ गढ़ी और जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज दलेलनगर में प्रिंसिपल आवासों में सॉल्वर उत्तर पुस्तिकाएं लिखते मिले थे। श्रीजगन्नाथ इंटर कॉलेज का प्रबंधक अनिल सिंह, क्लर्क सचिन गुप्ता और मनीष छापेमारी की भनक लगते भाग निकले थे। तब से ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है पर आरोपित प्रिंसिपल और उसके साथी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। चर्चा है कि तीनों जिले से बाहर भाग गए हैं। पुलिस के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.