देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप क्षतिग्रस्त हुआ जलकल का पाइप तीन दिन बाद भी ठीक नही किया जा सका। क्षतिग्र्रस्त ठीक न होने से मोहल्ले में लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पाइप का क्षतिग्रस्त ठीक करने के लिए कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन शाम तक सफलता नही मिल सकी थी। शहर में रसोई गैस की पाइप लाइन डालने के दौरान कई जगहों पर जलकल का पाइप आए दिन क्षतिग्रस्त हो रहा है।पाइप के क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति में काफी दिक्क्त हो रही है। जलापूर्ति होने पर पाइप से रिसाव होना शुरू हो जा रहा है, जिससे घरों में पानी की धार धीमी हो जा रही है। तो वहीं कई जगहों पर जलापूर्ति बाधित भी हो जा रही है। शहर के न्यू कालोनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पूरब गैस पाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.