गंगापार, मई 24 -- भारतगंज कस्बे के सबसे अधिक आबादी वाले भारतगंज कस्बे की बिजली तीन दिन बाद किसी तरह बहाल हुई। उमस भरी भीषण गर्मी में तीन दिन तक मोहल्ले के नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। तीन दिन पहले बुधवार को भारतगंज उपकेंद्र से संबंधित भारतगंज कस्बे के जुबेर नगर मोहल्ले के जर्जर विद्युत तार आंधी के चलते जगह जगह से टूट गये थे। तार टूटने के बाद पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जुबेर नगर मोहल्ला भारतगंज कस्बे में आबादी व मतदाता के नजरिये से सबसे बड़ा व घना मोहल्ला है। भीषण गर्मी में बिजली गुल हो जाने के बादमोहल्ले के लोगों ने उपकेंद्र से लेकर खंड कार्यालय तक बिजली बहाल करने की मांग की। शनिवार को विद्युत कर्मियों ने टूटे तार जोड़कर किसी तरह कस्बे की बिजली बहाल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.