सीतामढ़ी, जनवरी 15 -- सीतामढ़ी। जिले में कड़ाके की ठंड से फिलहाल लोगों को कुछ राहत मिली है। बीते तीन दिनों से निकल रही धूप और दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी के कारण जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में जिले के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। धूप निकलने से सुबह और शाम की ठंड के बावजूद दिन में लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल रही है। 17-18 जनवरी से मौसम फिर ले सकता करवट : हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह राहत अस्थायी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 17 और 18 जनवरी से मौसम फिर करवट ले सकता ह...