मैनपुरी, जनवरी 16 -- मैनपुरी। तीन दिन की राहत के बाद अचानक मौसम बदला तो घने कोहरे की चपेट में आकर जिले का जनजीवन फिर से अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि कोहरे का कहर सुबह बहुत देर तक नहीं रहा। दस बजते बजते कोहरा छट गया और फिर से धूप निकल आई। मौसम में हो रहे इस बदलाव से फसलों को फायदा हो रहा है। ऐसा किसान कह रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सुबह होते ही धूप खिल रही थी। जिससे लोगों को लगने लगा था कि सर्दी की विदाई अब अंतिम दौर में है। कोहरे की तो लोगों को उम्मीद ही नहीं थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह हुई तो घने कोहरे की चादर ने अपने आगोश में जनपद वासियों को ले लिया। कोहरे के साथ गलन भरी सर्दी ने भी लोगों को परेशान किया। लेकिन सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर छठ गई और धूप निकल आई। धूप निकली तो लोगों को फिर से राहत मिलती नजर आई। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.