जौनपुर, जनवरी 9 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में तीन दिनों बाद शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार कोहरे और ठंड हवा के बीच धूप निकलते ही जनजीवन में सक्रियता देखने को मिली। हालांकि धूप के बावजूद ठंड की गलन बरकरार रही, जिससे लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर होते-होते सूर्यदेव के दर्शन हुए। बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी और ठंड से बचाव के लिए लोग धूप का सहारा लेते नजर आए। ठंडी हवाओं के कारण बुजुर्गो और बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...