जहानाबाद, जुलाई 19 -- जहानाबाद, निज संवाददाता डाक विभाग में आइटी टू तकनीक के सफल कार्यान्वयन के लिए गया, जहानाबाद, नवादा एवं डेहरी आन सोन आरएमएस के बुकिंग काउंटर 19 से 21 जुलाई तक बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार की बुकिंग सेवाएं (स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल) उपलब्ध नहीं रहेंगी। डाक विभाग ने आम नागरिकों से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह जानकारी अरविन्द कुमार केसरी अधीक्षक रेल डाक सेवा गया ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...