चतरा, अगस्त 26 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली और पिंडरी गांव के सिवाना पर स्थित लीलाजन नदी से एक बृद्ध व्यक्ति का शव सोमवार को बरामद किया गया है। शव की पहचान वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कनगुरुआ गांव के 65 वर्षीय कृष्ण यादव के रूप में हुआ है। नदी गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी जिसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दिया गया। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दिया। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर शाम कनगुरुआ से घंघरी जाने के दौरान कृष्ण यादव कर्मा के समीप लिलाजन नदी पार कर रहे थे। इस दौरान नदी में आए तेज पानी के धार में वह बह गए थे। परिजन लगातार खोजबीन में जुटे हुए थे। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.