गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दो दिन की गर्मी से राहत के बाद बुधवार को सुबह से ही उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। बुधवार की सुबह हवा चलने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन नौ बजे के बाद धूप तेज होने और हवा बंद होने से उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पंखे के नीचे भी पसीना नहीं सूख रहा था। शाम पांच बजे के बाद आसमान में बादल छाने शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.