पलामू, दिसम्बर 14 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव से पुलिस ने रविवार को 26 वर्षीया विवाहिता जैबुन बीवी का शव बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी कराई है। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगा। पुलिस अनुसंधान कर रही है। मृतका के पिता सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि उनकी लड़की जैबुन बीवी की शादी मुनकेरी निवासी शेर आलम से सात वर्ष पहले हुई थी, जो बाहर रहता है। ससुराल वाले दहेज को लेकर जैबुन बीवी कई वर्षों से परेशान कर रहे थे। वह तीन दिन पहले 3 माह की बच्ची को जन्म दी थी। बाद में उसक...