चक्रधरपुर, मार्च 5 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मुंडा की लापता बच्ची का शव तीन दिनों बाद घर के समीप स्थित कुएं से बरामद हुई। पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम बच्ची के शव को बरामद कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नंदपुर गांव के मुंडा महेश्वर मेलगांडी की तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी मेलगांडी बीते 1 मार्च से लापता थी। बच्ची के पिता महेश्वर ने बताया की बीते 1 मार्च की शाम को खेलने के दौरान ही वो लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगह में उसकी खोजबिन किया पर बच्ची नहीं मिली। इसकी सूचना उन्होंने थाना को दी थी। वहीं बीते सोमवार की देर शाम को घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं में बच्ची का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जयद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.