नवादा, दिसम्बर 31 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता बिहार-झारखंड की सीमा पर दर्शन नाला के समीप मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे कुएं से एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। कुएं में शव होने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के मोरवा गांव निवासी 45 वर्षीय अर्जुन यादव के रूप में की गई। वह पिछले बीस सालों से गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव में रह रहे थे। वह रविवार से लापता थे। मंगलवार को ही उनकी पत्नी शकुंती देवी ने गोविंदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटनास्थल झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में है। बताया जाता है कि दर्शन नाला से सटे गांव के लोगों की नजर कुएं के पास गमछा और चादर पर पड़ी। शक होने पर कुएं में झांका तो शव नजर आया। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.