हजारीबाग, जून 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण प्रखंड की सभी नदिया उफान पर है। आंगो पंचायत के पचंडा नदी में बाढ़ आ गई है, प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रखंड के बिश्रामपुर बदमाही नदी, बादम बदमाही नदी, कांडतरी ,सोनपुरा, महुदी, प्लांडु, बड़कागांव सूर्य मंदिर, शिवाडीह, पंडरिया , सिरमा, चोरका, सिकरी आदि गांवों के नदियों में 4 से 5 फीट पानी आ गया है। बारिश से सभी खेत लबालब हो गए है। किसान खुश नजर आ रहे हैं। धान की बिचड़ा लगाने के लिए किसान तैयारी में जुट गए हैं। कई गांव मोहल्ला चौक चौराहे की स्थिति बद से बदतर हो गई है। रोड में पानी का जमाव देखा जा रहा है। नटराज नगर स्थित लालमणि महतो के घर के समीप रोड में 2 फीट पानी बह रहा है । वहीं भारी बारिश के कारण बादम के राउतपारा नदी में आई बाढ़ से भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.