पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगातार तीन दिनों से प्रचंड गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। पालतू पशुओं के साथ-साथ सरीसृप वर्ग और पक्षियों के भी नींद हराम होकर रह गए हैं। दिन के साथ-साथ रात्रि की गर्मी भी कम नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को कुछ स्थानों पर रुक रुक कर वर्षा के आसार हैं तो लगातार 16 जून तक बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इधर रिकॉर्ड के अनुसार पूर्णिया का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई जबकि सुबह की आद्रता 67 प्रतिशत और शाम की आद्रता 57 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि इससे भी एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 37.1 डिग...