बक्सर, जनवरी 15 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चरित्रवन मुहल्ले में रहने वाला एक नाबालिग तीन दिनों से घर से गायब है। उसके पिता ने इस संबंध में टाउन थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चरित्रवन मुहल्ले के शमशान मोड़ निवासी नंदकिशोर पाल के मुताबिक उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस पाल बीते मंगलवार को घर से उनका मोबाइल, साइकिल, बैग में कपड़ा और कुछ पैसा लेकर कहीं चला गया। काफी प्रयास के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हार-थक पिता ने टाउन थाना की पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...