शामली, जनवरी 3 -- शनिवार को जनपद में सर्दी का सितम चरम पर रहा। पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण ठंड ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ठंडी हवा के चलते आमजन के शरीर में लगातार कंपकंपी बनी रही और जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। भीषण ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट, शॉल के साथ-साथ रूम हीटर और अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिला। ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम रही और बाजारों गांधी चौक और नया बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही, जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.