सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- बैरगनिया। प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के समीपवर्ती कुरनी पोखर में शनिवार को स्नान करने के दौरान डूबने वाले श्यामबाबू पासवान का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों की मशक्कत के बाद बरामद किया है। एसडीआरएफ हवलदार अजय क्षत्री के नेतृत्व में शव को सोमवार की सुबह उक्त पोखर से बरामद किया ।शव बरामद होते ही परिजन सहित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अग्रेतर करवाई की जाएगी। इधर, सीओ रंजीत कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को तीन दिनों से घटनास्थल पर तैनात कर घटना की पूरी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजा गया है। शव की बरामदगी के बाद अब उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के ...