सिमडेगा, जनवरी 22 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचदेवालय मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को सम्पन्न हुआ। गुरुवार को 24 घंटे से चल रहे अखंड हरि कीर्तन का समापन किया गया। इसके बाद यज्ञ हवन के साथ पूजन कार्यक्रम की पुर्णाहूति की गई। लोगों ने सुख समृद्धि और अमन शांति की कामना के साथ यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में कई लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इधर अखंड हरि कीर्तन में ओडिसा एवं स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने ढोल करताल के माध्यम से भजन का ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल भजनों की धून पर झूमता नजर आया। बताया गया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका अरुण मिश्र एवं यजमान की भूमिका...