सिमडेगा, अप्रैल 12 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाबुड़ा में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन शनिवार को किया गया। मौके पर यज्ञ समाप्ति के पश्चात हवन के बाद नगर भ्रमण किया गया। जहां कीर्तन मंडली नाचते गाते राधा कृष्ण का स्वरुप बनकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कन्हैया प्रसाद साहू, संतोष साहू, उदय साहू, मनोज साहू आदि लोगों की भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...