नई दिल्ली, मई 24 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। पिछले तीन दशकों में देश में श्रम बल महिलाओं की भागीदारी में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी में अधिक गिरावट आई है। श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी में गिरावट के लिए समुचित नौकरी का नहीं मिलना, स्वास्थ्य समस्या, परिवार का सहयोग नहीं मिलने जैसी बाधाएं मुख्य वजह हैं। इसका खुलासा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और बिट्स पिलानी (हैदराबाद) द्वारा संयुक्त शोध में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कामकाजी महिलाएं, न केवल परिवार, अर्थव्यवस्था और अगली पीढ़ी के बच्चों के सकारात्मक विकास में योगदान देती हैं बल्कि अपना आत्म-सम्मान भी बढ़ाती हैं, ऐसे में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी में आई गिरावट को अत्यंत चिंताजनक है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.