गोरखपुर, नवम्बर 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के पास कचहरी बस स्टैंड के पास नगर निगम की दुकानों में पिछले करीब 30 वर्षों से अपना जीवनयापन कर रहे 32 दुकानदारों के सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ग्रिड सड़क निर्माण परियोजना के तहत स्मार्ट सड़क परियोजना में जद में दुकानों के कारण नगर निगम ने तीन दिन में दुकानें खाली करने का नोटिस दिया है। आक्रोशित दुकानदारों ने रविवार को दुकानें बंद पर धरना दिया। गोरखनाथ मंदिर कैंप कार्यालय में दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है। मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री का समय भी मांगा है। धरने पर बैठे दुकानदार बृज किशोर सिंह, नीरज सिंह, राकू, चंदा, रतन कुमार, राजेंद्र, जितेंद्र प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद चौबे, प्रिय रंजन मिश्रा, राकेश प्रताप त्रिपाठी, अभिषेक मणि त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.