मधुबनी, फरवरी 24 -- जयनगर, एक संवाददाता। जयनगर में औषधि विभाग ने तीन दवा दुकानों पर अनिमियता की कारवाई की है। ब्याहुत समेत तीन दुकानों के लाइसेंस को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। जिसमे स्टेशन रोड स्थित ब्याहुत मेडिकल हॉल को 15 दिन तथा राजा ड्रग्स डिस्टिब्यूटर यानि सुमन बंका तथा एन.पी. इन्टरप्राइजेज पर 10-10 दिन के लिए कार्रवाई की गयी है। कारवाई एडीसी प्रदीप यादव ने किया है। जांच के दौरान दवा की बिल समयावधि में प्रस्तुत नहीं किये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है। पिछले दिनो डीएम आंनद शर्मा के निर्देश तथा नार्को समन्वय समिति के तत्वावधान में जिले भर में दवा दुकानों पर छापेमारी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...