गोंडा, अक्टूबर 5 -- पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद तीन युवकों के विरुद्ध नामजद मुकदमा, गिरफ्तार नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के एसएमआई मार्केट में स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में शनिवार शाम जमकर मारपीट हुई। एक युवक फैसल पुत्र नकछेद की तीन युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई। घटना को लेकर तरह - तरह की चर्चा की जा रही है। पडाव मोहल्ला निवासी फैसल पुत्र नकछेद ने बताया कि वह अपना मोबाइल लेने दुकान गया था। तभी आरोपी अनुराग तिवारी पुत्र उद्धव तिवारी लौव्वावीरपुर, जिगर सर्राफ पुत्र अज्ञात अशोकपुर और सदन सिंह पुत्र अज्ञात गोकुला वहां आए और अपशब्द बोलते हुए उसे पीटने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के तुरंत बाद दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.