मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। महिला एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित ब्यूरो के कार्यालय पर हुआ। इस दौरान तीन दंपति मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हुए। वहीं 51 मामलों में 20 मामलों का मौके पर ही ब्यूरो के सदस्यों ने निराकरण किया। जबकि शेष मामलों के निराकरण के लिए अगली तिथि 8 मार्च नियत किया गया। ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से दम्पत्ति प्रियंका-राहुल, पल्लवी-विद्याभूषण, राजेन्द्र-जया एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हो गए। जबकि 12 फाईलें पक्षकारों की उदासीनता के कारण बंद कर दी गई, वहीं पांच मामलों में एफआईआर का आदेश किया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद, मौलवी अरशद , एसआई झिल्लू राम, महिला निरीक्षक मन्जू सिंह, आरक्षी पूनम पाल, राज लक्ष्मी त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...