भदोही, जनवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के जवानों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीएम ने एक सप्ताह में कार्यशाला कराकर जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। जिले के तीन थानों गोपीगंज, भदोही तथा औराई (क्रिटिकल पुलिस स्टेशन/क्रिटिकल कॉरिडोर) के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) का गठन किया गया। जिसके नोडल अधिकारी राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात बनाए गए। योजना के तहत इलाज सिर्फ सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में भी पूरी तरह कैशलेस होगा। पहले इलाज होगा, बाद में कागजी कार्रवाई। प्रति दुर्घटना Rs.1.50 लाख तक का इलाज किया जाएगा। अस्पताल सीधे सरकार से भु...