बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार की रात पांच थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। उन्होंने तीन थानेदारों को पैदल करते हुए कार्यालय में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि तीन सब इंस्पेक्टरों को थानों की कमान सौंपी है। आने वाले समय में जिले में पुलिस महकमा में अभी और फेरबदल होने के कयास लगाएं जा रहे हैं। पुलिस कप्तान ने एसओ सुखपुरा के पद पर तैनात इंस्पेक्टर सुशील कुमार को दूबे को हटा दिया है। उन्हें आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पर पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पद पर तैनात रत्नेश कुमार दूबे को सुखपुरा की कमान सौंपी गयी है। एसपी ने एसओ चितबड़ागांव दिनेश कुमार पाठक और एसओ रेवती राजेश बहादुर सिंह को हटाकर पुलिस कार्यालय से सम्बद्ध किया है। उन्होंने बैरिया में तैनात विपिन सिंह को चितबड़ागां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.