बरेली, दिसम्बर 21 -- बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी अभिषेक सिंह के अवकाश पर जाने के चलते प्रेमनगर एसओ प्रयागराज सिंह को वहां की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर क्योलड़िया राजबली सिंह को प्रेमनगर और नवाबगंज के इंस्पेक्टर क्राइम वेद सिंह को क्योलड़िया थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...