मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में ड्रग्स माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान औराई, सरैया व अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान छह धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए धंधेबाजों के पास से 3.115 किलो गांजा, 3.37 ग्राम स्मैक, दो बाइक, दो मोबाइल और 7100 नकदी बरामद की गई। पकड़े गए धंधेबाजों में औराई थाना के शंभुताहीह निवासी विकास सहनी, नीतेश कुमार, सरैया थाना के भुआल दक्षिणी निवासी चंदन कुमार, अहियापुर थाना के विजयी छपरा के विकास कुमार, नगर थाना के सिकंदरपुर के प्रकाश कुमार सिंह, पुरानी गुदरी दाता कंबल साह मजार के समीप के रहने वाले छोटू कुमार शामिल हैं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.