लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना खीरी के कस्बा ओयल निवासी एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने के साथ ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इतना ही नहीं महिला को घर से भी बाहर भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुबीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी 2023 को उसका निकाह लखीमपुर शहर के मोहल्ला उत्तरी हाथीपुर निवासी नबी हसन से हुआ। निकाह में मिले सामान से ससुरालीजन असंतुष्ट थे। महिला का आरोप है कि पति नबी, ससुर आजाद, सास सफीकुन निशा और ननद हम्मी मिलकर उसे प्रताड़ित कर रही थी। अतिरिक्त दहेज में दो पहिया वाहन और 50 हजार की नकदी लाने की बात कह रही थी। जब मांग पूरी न हुई तो पहले उसे भूखा रखा और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...