लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। सआदतगंज तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया। क्षेत्र की एक महिला का विवाह लगभग 10 साल पहले हुआ था। शुरू के कुछ साल सामान्य चले, लेकिन धीरे धीरे पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय से पति द्वारा दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। महिला के अनुसार हाल ही में एक झगड़े के दौरान उसके पति ने गुस्से में आकर उसे तीन बार तलाक बोल दिया और घर से बाहर निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.