हरदोई, अप्रैल 29 -- - एक साल पहले हिंदू युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने डीएम को सौंपा पत्र हरदोई, संवाददाता। तीन तलाक और हलाला को कुरीति बताकर परिवार से नाता तोड़ने वाली युवती ने जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर हिंदू धर्म में कानूनी रूप से शामिल करने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसने करीब एक साल पहले हिंदू युवक से प्रेम विवाह कर लिया है और उसके साथ रहती है। वह हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रभावित है। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के हरपालपुर गांव की रहने वाली सोनम ने जिलाधिकारी को संबोधित शपथ पत्र में बताया है कि वह चार साल से हनुमान चालीसा पढ़ रही है। श्रीराम और देवी-देवताओं का पूजन करती है। रामलला की स्थापना के दिन वह अयोध्या गई थी। भगवान के दर्शन नहीं कर पाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.