रामपुर, अगस्त 20 -- जिले में तीन प्रजातियों के मच्छर लोगों का खून चूस रहे हैं। घरों के अंदर और बाहर इन्हीं प्रजातियों के मच्छरों का प्रकोप है। मच्छरों की इन तीन प्रजातियों में एडीज, एनाफिलीज और क्यूलैक्स हैं। यही मच्छर सबसे ज्यादा बीमारी फैलाते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के सर्वे में मच्छरों की इन तीन प्रजातियों की पहचान हुई है। क्यूलैक्स अकेला ऐसा ग्रुप है, जिसके मच्छर पूरे शहर में फैले हैं। इनका परिवार सबसे बड़ा है। इस प्रजाति के सबसे अधिक चार प्रकार के मच्छर हैं। इसके अलावा एनाफिलीज प्रजाति के तीन और एडीज प्रजाति के दो मच्छरों की पहचान हुई है। मानव रक्त पीने वाली यही तीन प्रजातियां जिले में सक्रिय हैं। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी यही मच्छर दे रहे हैं। यहां पानी भरा रहता है वहां एनाफिलीज प्रजाति के मच्छर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.