धनबाद, फरवरी 25 -- नगर निकाय चुनाव के बाद धनबाद के लोगों के बीच परिणाम को लेकर उत्सुकता है। वहीं पुलिस प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कराना बड़ी चुनौती है। तीन डीएसपी की अगुवाई में मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में कड़े सुरक्षा घेरे में मतपेटियां सील करके रखी गई हैं। पहले स्तर की सुरक्षा सशस्त्र बल को दिया गया है। बीच में डीएसपी के साथ पुलिस अफसर और जवान सुरक्षा में तैनात हैं। अंतिम घेरे की जिम्मेवारी विशेष रूप से प्रशिक्षित आर्म्ड फोर्स को दी गई है। जैप और आईआरबी के साथ आईआरबी के जवान 24 घंटे मतगणना स्थल की सुरक्षा में जुटे हैं। एसएसपी प्रभात कुमार लगातार मतगणना स्थल की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को मतगणना स्थल पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.