पूर्णिया, जनवरी 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थानाक्षेत्र के दनसार पंचायत अंतर्गत कनखुदिया गांव वार्ड संख्या 03 में गुरुवार को 03 डिसमिल जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा था। दोनों पक्षों की ओर से पूर्व में आवेदन भी दिया गया था और गांव में इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। पंचायत में रविवार को जमीन मापी की तारीख तय की गई थी, लेकिन उससे पहले ही घर निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.