रामपुर, जनवरी 10 -- इन दिनों तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे मौसम में बच्चों का ध्यान रखना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। सर्दी की वजह से बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि लक्षण सामने आ रहे हैं। इसीलिए चिकित्सकों ने इससे बचाव की सलाह दी है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों पर अभिभावक अपने बच्चों को इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में भी हर रोज 40 से 50 बच्चों की ओपीडी हो रही है इनमें 60 फीसदी से अधिक बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. युगल किशोर ने बताया कि सर्दी में बच्चों को बचाकर रखें। उनको गर्म कपड़ें पहनाएं और गर्म पानी पीने को दें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों को बादाम का सेवन कराना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर में गर्मी का माहौल बना रहता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.