रांची, मई 4 -- रांची। लालपुर थाने की पुलिस ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। वह खुद को साधू बताकर लोगों को उनके घर पर अनहोनी की आशंका बताते हुए ठगी करते हैं। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...