वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों से यात्री सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शिवगंगा एक्सप्रेस, पंजाब मेल और लिच्छवी में चोरों ने यात्रियों को शिकार बनाया। अन्य स्टेशनों पर दर्ज एफआईआर को कैंट जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है। 18 फरवरी को नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में चोरों ने फरीदाबाद निवासी श्याम सुंदर पांडेय की पत्नी सुमन पांडेय का पर्स गायब कर दिया। इसमें सोने की दो अंगूठियां और लगभग पांच हजार रुपये थे। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर सुमन की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसी तरह अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल के बी-3 कोच में कोलकाता निवासी पिंकी जायसवाल के साथ चोरी की वारदात हुई। आठ जनवरी की इस घटना के बाबत उन्होंने हावड़ा जीआरपी से शिकायत की। पिंकी के ...