चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया गांव के समीप रिंगरोड पर खड़े तीन ट्रकों से बीते शनिवार की देर डीजल और रिफाइंड तेल चोरी हो गई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर ट्रक चालक आवाक रह गये। पीड़ित चालकों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। नेपाल के बारा जिला के जीतपुर से तीन ट्रक ट्रेलर रिफाइंड तेल लोड कर पड़ाव चौराहे स्थित एक गोदाम में खाली करने के लिए आ रहे थे। बीते शनिवार की देर छिमिया रिंग रोड पर तीनों ट्रक चालक विश्राम करने के लिए खड़ा कर सो गए। इसी दौरान हौसला बुलंद चोरों ने तीनों ट्रेलर ट्रक के टैंकों का ताला तोड़कर 475 लीटर डीजल निकाल लिया। इसके अलावा 47 टीना रिफाइंड तेल लेकर फरार हो गए। पीड़ित चालक कल्याण सहाय मीणा ने आसपास लोगों से जानकारी लेकर ...