गुरुग्राम, मार्च 20 -- गुरुग्राम के जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष और जिला उपायुक्त अजय कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत द्वारका एक्सप्रेस वे के समीप स्थित सेक्टर-109 स्थित चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी के तीन टावर ए, बी और सी को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश का इस सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक फ्लैट को खाली नहीं करेंगे। इस सोसाइटी में नौ टावर हैं। आईआईटी दिल्ली और सीबीआरआई की संरचनात्मक जांच में यह सोसाइटी रहने लायक नहीं पाई गई है। छह टावर (डी, ई, एफ, जी, एच और जे) को खाली करवाया जा चुका है। ए, बी और सी को खाली करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत बुधवार देर शाम को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि इन तीन टावर में 192 फ्लैट हैं, जिसमें करीब 180 परिवार रह रहे हैं।क्या कहती है र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.