फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के तहत परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले को परीक्षा संचालन के लिए तीन जोन और 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.