गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद। निजी फिटनेस सेंटर में पिछले 15 दिन से फिटनेस का कार्य बंद होने के बाद कृषि और निर्माण कार्यों में लगे 15 वाहनों की फिटनेस जांच की गई। इनमें तीन जेसीबी भी शामिल है। कृषि और निर्माण के वाहनों को केंद्र सरकार ने निजी फिटनेस सेंटर के स्टॉल से हाल ही में हटाया है। जांच में वाहनों के ब्रेक, लाइट, टायर, प्रदूषण स्तर और अन्य तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की गई। सभी वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण पत्र समय पर नवीनीकरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...