पटना, दिसम्बर 26 -- राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' के तहत तीन जिलों नालंदा, नवादा और पश्चिमी चंपारण में बिना दावा वाले पैसों के भुगतान के लिए विशेष शिविर 29 दिसंबर को होगा। जिला स्तरीय जागरूकता और सहायता शिविर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बिहार के मार्गदर्शन में जिला के अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित होगा। यह शिविर पूर्वाह्न 11.00 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में नागरिकों को बैंक खातों में अदावाकृत जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर और म्यूचुअल फंड जैसी योजनाओं के दावा प्रक्रिया में सहायता की जाएगी। इन शिविरों में सभी प्रमुख बैंक, बीमा कंपनियां,पेंशन विभाग, सेबी, आईईपीएफ की सहभागिता रहेगी। जानकारी के अनुसार, नालंदा में पंजाब नेशनल बैंक अग्रणी बैंक है और जिला उद्योग केंद्र, बिहारशरीफ में इसका आयोजन होगा। नवादा में पंजाब नेशनल बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.