बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि पर जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को जानकारी दी कि कोई भी बच्चा या महिला अकेली भटकी हुई पाए जाने की स्थिति में तत्काल 112, 1098, 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। तीन व्यक्तियों को रैन बसेरे में रहने की जानकारी दी गई और रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। संध्या जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, चंचल गंगवार, मानसी शर्मा, कमला, नीरज आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...