चंदौली, जनवरी 2 -- चंदौली। प्रदेश सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना लागू की है। प्रथम चरण की अवधि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी। लेकिन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं को बिल में राहत देने के लिए अब इसे बढ़ाकर तीन जनवरी कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि उपभोक्ता इस बढ़ाई गई अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते पंजीकरण कराएं। साथ ही बकाया विद्युत बिल पर अधिकतम छूट प्राप्त करें। तीन चरणों में चलने वाले यह योजना घरेलू उपभोक्ताओं के दो किलोवाट तक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के एक किलोवाट तक दोनों के लिए लागू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...