किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। किशनगंज शहर में तीन अलग-अलग बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटना घटित हुई है। घटना को लेकर बाइक स्वामी ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन दिया है। तीनों मामले में आवेदन दिया गया है। पहली घटना में मोतीबाग निवासी रमेश साहा ने घर से बाइक चोरी की घटना घटी। बाइक के साथ साथ घर से 25 हजार रुपए नगदी व दो गुल्लक में रखे रुपए चुरा लिए गए। पीड़ित द्वारा थाना दर्ज शिकायत के अनुसार वे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। मंगलवार को जब घर वायस आए तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के बरामदे से शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम से निबंधित बाइक व नगदी चोरी कर ली गई। दूसरी बाइक चोरी की घटना मारवाड़ी कॉलेज रोड सफा नगर में घटी। जहां से सोमवार को ग्लैमर बाइक संख्या बीआर3...